सत्याचरण का प्रभाव Effect of Good Character - Hindi Story
सम्राट् अशोक भौंचक्के रह गए। उन्होंने वेश्या से पूछा कि उसने यह अद्भुत कार्य कैसे किया। वेश्या बोली - ‘महाराज, सच्चाई की शक्ति से मैंने गंगा को उल्टी तरफ बहा दिया।‘ अविश्वास के साथ राजा ने पूछा, तुम एक साधारण सी वेश्या....तुम तो स्वाभाविक पापी हो!
Read : Samrat Ashoka Biography
बिंदुमति ने जवाब दिया- 'दुराचारी, चरित्रहीन स्त्री होकर भी मेरे पास 'सत्य कर्म' की शक्ति है। महाराज, जो भी मुझे रूपये देता-चाहे ब्राह्ण, क्ष़ि़त्रय, वैश्य या शूद्र रहा हो या किसी अन्य जाति का रहा हो, मैं उन सबके साथ एक जैसा व्यवहार करती थी। जो मुझे रूपये देते थे, उन सबकी एक समान सेवा करती थी। महाराज, यही 'सत्य कर्म' है जिसके द्वारा मैंने प्रबल गंगा को उल्टी दिशा में बहा दिया।'
निष्कर्ष:
धर्म के प्रति सचाई मनुष्य को महान् शक्ति प्रदान करती है। यदि हम जीवनभर अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा से निभाएं, तो इस तथ्य को साक्षी रखकर चमत्कार का सकते हैं, जैसा कि बिंदुमति वेश्या ने कर दिखाया।
