Weather (state,county)

याद जो आये तो उनकी...

याद जो आये तो उनकी
निशानी देख लेना
साथ के दिनों की 
तस्वीर कोर्इ पुरानी देख लेना।

सताने लगे जो हर लम्हा तुम्हें
तो उड़ते परिदों में जवानी देख लेना।

दुनियां में हर दोस्त से अच्छा है
कि कोरे कागज पे कहानी देख लेना।

अब जलने की आफत आ ही गर्इ
कहीं आस पास थोड़ा पानी देख लेना।

मायुस न हो यूं हार के ना बैठ
कभी उस खुदा की भी मेहरबानी देख लेना...........
Powered by Blogger.